ताकि किसानों को मिले वाजिब भाव
किसानों को वाजिब यानी लागत से डेढ़े भाव दिलाने के लिए सरकारी कोशिशों में ताजा कड़ी है बोमिसाल प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान। यह खरीफ लागत से डेढ़े भाव दिलाने का पहला प्रयास है। हालांकि पीएम आशा रबी तक पूरी तरह साकार होती दिख सकती है। केद्र सरकार इन हर संभव कोशिशों की सफलता राज्यों की सक्रियता पर काफी कुछ निर्भर है। यह किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों का महत्वपूर्ण पायदान है। कैसे हो रहा है यह सब? इस पर किसान नेता भारतीय किसान यूनियन के महासचिव युध्दवीर सिंह और भारतीय किसान संघ के महासचिव बद्री नारायण चौधरी से वाद संवाद करेंगे राष्ट्रीय कृषि आर्थिकी एवं नीति अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. सुरेश पाल, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में उप विपणन सलाहकार एस.के. सिंह, नाफेड के उप प्रबंध निदेशक सुनील कुमार सिंह, भारतीय खाद्य निगम के कार्यपालक निदेशक प्रोक्योरमेंट श्री रविंदरपाल सिंह और जागरण के उप ब्यूरो प्रमुख एस पी सिंह। देखिए ताकि किसानों को मिले वाजिब भाव शनिवार 3 नवंबर को सुबह 11 बजे और सोमवार 5 नवंबर को रात 10 बजे सिर्फ दूरदर्शन किसान पर। एंकर-मोनालिसा, पैनल प्रोड्यूसर-आशुतोष उपाध्याय, स्क्रिप्ट, परिकल्पना और निर्देशन- कुमार आनंद
Vaad Samvaad - ताकि किसानों को मिले वाजिब भाव farmers insurance | |
| 19 Likes | 19 Dislikes |
| 676 views views | 363K followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 22 Nov 2018 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét