जैविक का पूर्वोदय
जैविक खेती यानी खेती का ऐसा सदाबहार तरीका जिसमें रासायनिक खादों और कीटनाशकों के उपयोग से परहेज किया जाता है। इस नैसर्गिक तरीकों से न तो मिट्टी की सेहत पर खराब असर पड़ता है और न ही मनुष्य और मवेशियों की सेहत पर। देश के पूर्वोत्तर में पहले से रासायिनक खाद और कीटनाशकों का प्रयोग बहुत कम होता रहा है। वहां पर जैविक खेती के लिए विद्यमान नैसर्गिक संभावना को सशक्त करने के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र हेतु जैविक मूल्य श्रृंखला विकास मिशन शुरु किया गया है । इसका एक चरण पूरा हो चुका है। इसमें एक लाख हेक्टेयर भूमि जोड़ी जा रही है। पर क्या इन तीन वर्षों की अवधि में यह मिशन अपने लक्ष्य की दिशा में सही तरीके से बढ़ रहा है? उपलब्धि क्या है? अवरोध कहां है? इन् सवालों पर इन राज्यों के अधिकारियों से वाद संवाद करेंगे.. कृषि एवं कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव डा. ए नीरजा, सलाहकार डा. वंदना व्दिवेदी, एपीडा के सलाहकार डा ए के यादव, नेरामेक.के प्रबंध निदेशक पंकज प्रसाद. देखिए जैविक का पूर्वोदय शनिवार 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे और सोमवार 10 दिसंबर को रात 10 बजे सिर्फ डीडी किसान पर। स्क्रिप्ट-शोभित जायसवाल, एंकर- मोनालिसा, पैनल प्रोड्यूसर-आशुतोष उपाध्याय, परिकल्पना और निर्देशन- कुमार आनंद
Vaad Samvaad - जैविक का पूर्वोदय farmers insurance | |
| 20 Likes | 20 Dislikes |
| 343 views views | 363K followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 11 Dec 2018 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét